Advertisement Carousel
Blog

विश्व विज्ञान दिवस पर संकुल केंद्र कुटरा में विज्ञान मेले का भव्य आयोजन

Ad

Advertisements

विश्व विज्ञान दिवस पर संकुल केंद्र कुटरा में विज्ञान मेले का भव्य आयोजन
नवागढ़। विश्व विज्ञान दिवस के अवसर पर संकुल केंद्र कुटरा में संकुल स्तरीय विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में संकुल अंतर्गत सभी पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
संकुल के नवाचारी विज्ञान शिक्षक भूपेंद्र जांगड़े एवं ज्ञानेश्वरी भैना मैडम ने बताया कि यह लगातार तीसरा वर्ष है जब संकुल केंद्र कुटरा में विज्ञान मेले का सफल आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है तथा उनमें वैज्ञानिक सोच, चिंतन और दृष्टिकोण का विकास होता है।
विज्ञान मेले में प्रयोग प्रदर्शन, मॉडल प्रदर्शन, कविता वाचन, भाषण, चित्रकला एवं रंगोली जैसी विभिन्न विधाओं में विद्यार्थियों ने आकर्षक और ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडल और प्रयोगों का उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने अवलोकन किया तथा उनकी सराहना की।

Advertisements
Advertisements


कार्यक्रम का शुभारंभ  तरुण साहू, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी  अशोक पाटले ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि विज्ञान मेले जैसे आयोजन बच्चों में विज्ञान शिक्षण को रुचिकर और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन पर बल दिया।
विकासखंड स्रोत समन्वयक ऋषिकांता राठौर ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए संकुल केंद्र कुटरा को पूरे विकासखंड के लिए विज्ञान गतिविधियों का रोल मॉडल बताया।
कार्यक्रम में  संदीप श्रीवास्तव (संकुल प्राचार्य),  देवेंद्र साहू (संकुल समन्वयक),  रहंसलीला कश्यप (प्रधान पाठक, मिडिल स्कूल सेंदरी),  इंदिरा शुक्ला (प्रधान पाठक, मिडिल स्कूल कुटरा),  त्रिवेणी राठौर (प्रधान पाठक, मिडिल स्कूल कुथुर) सहित अनेक शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


इसके अतिरिक्त Azim Premji Foundation से देवल जी एवं रचना जी, विभिन्न विद्यालयों के व्याख्याताओं एवं वरिष्ठ शिक्षकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन  भूपेंद्र जांगड़े एवं  विजय बंजारे द्वारा किया गया। अंत में सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button