Advertisement Carousel
CM विष्णु देव सायछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया बच्चों को गुरुमंत्र ऐसे पहले मुख्यमंत्री जो बच्चों को दे रहे हौसला

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्हें जीवन में सफलता का गुरुमंत्र दिया। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को अपना लक्ष्य स्पष्ट रखना चाहिए और उसे पाने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से प्रयास करना चाहिए।

Advertisements
Advertisements

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि असफलता से घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, नियमित पढ़ाई और सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी।

उन्होंने यह भी कहा कि आज के विद्यार्थी ही प्रदेश और देश का भविष्य हैं। यदि वे अभी से मेहनत और संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से बड़ी सफलता हासिल करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ऐसे पहले मुख्यमंत्री माने जा रहे हैं जो लगातार स्कूलों और शैक्षणिक कार्यक्रमों में पहुंचकर बच्चों का हौसला बढ़ा रहे हैं और उन्हें सीधे संवाद के माध्यम से मार्गदर्शन दे रहे हैं।
सरकार का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार के साथ-साथ विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाना है, ताकि वे प्रतिस्पर्धी दौर में आगे बढ़ सकें।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button