Advertisement Carousel
Blog

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान, गायत्री मंदिर जांजगीर में आयोजन

Ad

Advertisements

जय ठाकुर कि रिपोर्ट जांजगीर-चांपा
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान, गायत्री मंदिर जांजगीर में आयोजन

Advertisements


जिला जांजगीर-चांपा में प्रतिभाओं को सम्मानित करने का एक प्रेरणादायक आयोजन संपन्न हुआ। गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह गायत्री मंदिर जांजगीर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पीएस भंवरभाठा की छात्रा कु. काजल कश्यप तथा एमएस भवतारा की होनहार छात्राएं कु. प्रज्ञांजली बर्मन एवं श्रुति पटेल को प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisements


इस अवसर पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करने वाले प्रधान पाठक  के.एल. निर्मलकर एवं श्री के.के. साहू को भी प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के सहयोगी शिक्षक श्री संतोष टंडन एवं श्रीमती उमा वर्मा को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह से विद्यालय परिसर में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला। शासकीय विद्यालय भवतारा के शिक्षकों द्वारा निरंतर यह प्रयास किया जाता है कि सभी विद्यार्थी शिक्षा के साथ संस्कारों से भी जुड़ें, अपनी प्रतिभा को निखारें और सफलता के नए आयाम स्थापित करें।
यह आयोजन विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के साथ-साथ शिक्षा और संस्कार के समन्वय का एक सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button