Advertisement Carousel
Blog

घर में घुसकर मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक भी शामिल

Ad

Advertisements


घर में घुसकर मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक भी शामिल
जांजगीर-चांपा जिले के कोटमीसोनार क्षेत्र में रात्रि के समय घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक की संलिप्तता भी पाई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 08 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 9:30 बजे आरोपियों ने एक राय होकर प्रार्थी शुभम यादव, निवासी स्कूल पारा कोटमीसोनार, के घर में घुसकर पुरानी रंजिश के चलते अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के दौरान प्रार्थी की मां द्वारा बीच-बचाव किए जाने पर आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।
पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 83/26 पंजीबद्ध कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(2), 331(6), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी

Advertisements
Advertisements


विजय कुमार केंवट, उम्र 39 वर्ष
कन्या कुमारी केवट, उम्र 36 वर्ष
रामेश्वर उर्फ परमेश्वर केंवट, उम्र 28 वर्ष
अजय केवट, उम्र 38 वर्ष
सभी निवासी – कोटमीसोनार, थाना अकलतरा
उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में की गई, जिसमें एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु सतत कार्रवाई जारी है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button