Advertisement Carousel
Blog

छाता जंगल में करंट बिछाने से युवक की मौत, आरोपियों पर मामला दर्ज

Ad

Advertisements

जांजगीर–चांपा
छाता जंगल में करंट बिछाने से युवक की मौत, आरोपियों पर मामला दर्ज
जांजगीर–चांपा जिले के थाना बलौदा क्षेत्र अंतर्गत छाता जंगल में जंगली सूअर का शिकार करने के लिए बिछाए गए बिजली करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान खिसोरा निवासी अनिल कुमार लहरें के रूप में हुई है।
थाना बलौदा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 फरवरी 2026 की दरमियानी रात सूचना मिली कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जंगली सूअर को मारने के उद्देश्य से जंगल क्षेत्र में बिजली करंट से तार फंसाया गया था। इसी दौरान अनिल कुमार लहरें उक्त करंट तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि जंगली सूअर का शिकार करने के लिए अवैध रूप से बिजली करंट का उपयोग किया गया था, जो कानूनन अपराध है।
इस घटना पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना बलौदा स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे जंगली जीवों को नुकसान पहुंचाने या शिकार करने जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें। इस प्रकार की लापरवाही न केवल वन्य जीव संरक्षण कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे मानव जीवन भी गंभीर खतरे में पड़ सकता है।
मामले की विवेचना जारी है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button