Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़रायपुर

AIIMS रायपुर में बड़ा हादसा तीसरी मंजिल से गिरकर मरीज की संदिग्ध मौत

Ad

रायपुर से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। AIIMS रायपुर में एक मरीज की तीसरी मंजिल से गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मृतक की पहचान करण नायक बंजारा के रूप में हुई है, जो अस्पताल के बी ब्लॉक के बी4 वार्ड में भर्ती था। जानकारी के अनुसार वह रक्त संबंधी बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था। इसी दौरान वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में सुरक्षा के समुचित इंतजाम नहीं हैं। यहां पहले भी मरीजों के कीमती सामान चोरी होने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं।
घटना की सूचना मिलते ही आमानाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अस्पताल प्रबंधन, स्टाफ और मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।
फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं से जांच कर रही है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button