Advertisement Carousel
Blog

होली पर सख्त सुरक्षा, शांति समिति की बड़ी बैठक संपन्न

Advertisements


होली पर सख्त सुरक्षा, शांति समिति की बड़ी बैठक संपन्न

Advertisements
Advertisements


होली के रंग में कहीं न घुले हुड़दंग का रंग… और खुशियों के इस त्योहार में बनी रहे शांति और सौहार्द… इसी मकसद से चांपा थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। प्रशासन ने साफ कर दिया है — त्योहार खुशियों से मनाइए… लेकिन कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।

आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से चांपा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में एसडीओपी योगिता खापर्डे और थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव मौजूद रहे। नगर के जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख, व्यापार मंडल के सदस्य और गणमान्य नागरिकों ने बैठक में भाग लिया।

योगिता खापर्डे, एसडीओपी


होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का पर्व है। सभी नागरिक मिलजुलकर त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने चेतावनी भी दी कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील भी की गई। थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने जानकारी दी कि होली के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। नगर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।
युवाओं से खास अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की हुड़दंग से दूर रहें।बैठक में उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। सभी ने एक स्वर में शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भाईचारे के साथ होली मनाने का संकल्प लिया। रंगों के इस त्योहार में अगर जिम्मेदारी का रंग भी शामिल हो जाए… तो होली सच मायनों में खुशियों का पर्व बन जाती है। चांपा पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है —
शांति से मनाइए होली…कानून तोड़ेंगे तो होगी सख्त कार्रवाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button