Advertisement Carousel
Blog

“ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों” — मुख्यमंत्री का परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों के नाम संदेश

Ad

Advertisements

“ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों” — मुख्यमंत्री का परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों के नाम संदेश

Advertisements

सक्ती

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परीक्षा दे रहे प्रदेश के छात्र-छात्राओं को आत्मविश्वास और सफलता का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा — “ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों” और उन्हें बिना घबराए पूरे आत्मबल के साथ परीक्षा देने की सलाह दी।

सक्ती से जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि परीक्षा का समय जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। इस दौरान उत्साह के साथ थोड़ा तनाव भी स्वाभाविक है, लेकिन डरने या घबराने की जरूरत नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा —
“मैं जानता हूँ कि इन दिनों आपके मन में उत्साह भी है और थोड़ा तनाव भी। लेकिन सबसे पहले यह जान लीजिए — आप अकेले नहीं हैं, हम सब आपके साथ हैं।”
उन्होंने विद्यार्थियों को समझाते हुए कहा कि अगर परीक्षा को लेकर मन में घबराहट है तो यह कमजोरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का संकेत है। इसका अर्थ है कि आप अपने भविष्य को लेकर गंभीर हैं।
CM
“डर कमजोरी नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी का संकेत है। आपने पूरे वर्ष मेहनत की है। हर दिन का प्रयास, हर अभ्यास और हर दोहराव — यही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।”

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई करने, कठिन विषयों की पुनरावृत्ति करने और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने पर्याप्त नींद लेने, पौष्टिक भोजन करने और परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखने की भी अपील की।
उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और अपने परिवार के साथ-साथ प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
मुख्यमंत्री के इस आत्मीय संदेश ने परीक्षा दे रहे लाखों विद्यार्थियों में नया उत्साह भर दिया है। अब देखना होगा कि इस प्रेरणा के साथ छात्र किस तरह सफलता की नई ऊँचाइयों को छूते हैं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button