Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

कलेक्टर डॉ संजय कुमार कन्नौजे ने जिला शिक्षा अधिकारी जे. आर. डहरिया को उत्कृष्ट कार्य हेतु किया सम्मानित

Ad

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर सराहनीय कार्य करने वाले जिला शिक्षा अधिकारी को सम्मानित किया गया है।

Advertisements
Advertisements

कलेक्टर डॉ संजय कुमार कन्नौजे द्वारा आयोजित समय-सीमा बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जिला शिक्षा अधिकारी जे. आर. डहरिया को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले में शिक्षा स्तर सुधारने, विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने तथा विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को आगे भी अधिक ऊर्जा, समर्पण और सेवाभाव के साथ कार्य करते हुए शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया।
जिले के लिए यह गौरव और हर्ष का विषय माना जा रहा है कि शिक्षा गुणवत्ता सुधार के प्रयासों को प्रशासनिक स्तर पर सम्मानित किया गया है। इस सम्मान से शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों में भी उत्साह का वातावरण बना है तथा भविष्य में और बेहतर परिणाम देने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button