Advertisement Carousel
Blog

तारबाहर पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार 09 नग बीयर व स्कूटी जब्त, आबकारी एक्ट के तहत भेजा गया जेल

Ad

Advertisements

तारबाहर पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार
09 नग बीयर व स्कूटी जब्त, आबकारी एक्ट के तहत भेजा गया जेल
बिलासपुर,
थाना तारबाहर पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 09 नग बीयर एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जप्त की गई है।
यह कार्रवाई जिले में अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी से अवैध रूप से बीयर परिवहन कर बिक्री के लिए ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम पुराना बस स्टैंड शुलभ के सामने पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी के दौरान आरोपी के थैले से 06 नग तथा स्कूटी की डिक्की से 03 नग बीयर बरामद हुई।
पुलिस ने कुल 09 नग बीयर एवं स्कूटी (क्रमांक CG 10 Z 9578) जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 53/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
शेरसिंह मोहले (24 वर्ष)
निवासी शुरू अमेरी सतनाम नगर, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
टीम की भूमिका
कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, सहायक उपनिरीक्षक उदयभान सिंह, प्रधान आरक्षक प्रमोद कसेर, आरक्षक रूपलाल चंद्रा एवं जय बंजारे की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button