Advertisement Carousel
Blog

बेलगहना पुलिस का नशे पर वार, 300 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी पूर्व में भी जा चुका है जेल

Ad

Advertisements

बेलगहना पुलिस का नशे पर वार, 300 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी पूर्व में भी जा चुका है जेल
बिलासपुर,
बेलगहना चौकी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत ₹15,000 बताई गई है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में बेलगहना पुलिस ने मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई की।
ऐसे हुई कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कोंचरा निवासी देवचरण वैष्णव अपने घर में बिक्री के उद्देश्य से गांजा रखा हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम गठित कर आरोपी के घर घेराबंदी की गई। नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 300 ग्राम गांजा एवं तौलने में प्रयुक्त तराजू-बाट बरामद किया गया। कुल मशरूका की कीमत लगभग ₹16,000 आंकी गई है।
आरोपी का विवरण

Advertisements
Advertisements


देवचरण वैष्णव (50 वर्ष)
निवासी ग्राम कोंचरा, चौकी बेलगहना, जिला बिलासपुर
आरोपी के विरुद्ध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के दो प्रकरणों में जेल जा चुका है।
पुलिस टीम की भूमिका
कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह, एएसआई भारतलाल राठौर, आरक्षक अंकित जायसवाल, धीरज जायसवाल, ईश्वर नेताम एवं कौशल बिंझवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button