Advertisement Carousel
Blog

मुख्य आरोपी कोमल कर्ष गिरफ्तार तालाब से शव बरामद, पुलिस ने सुलझाया सनसनी खेज हत्या कांड फरार आरोपियों की तलाश जारी, पुलिस की लगातार दबिश

Ad

Advertisements

शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के मामले में फरार आरोपी व एक विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार
अब तक 02 आरोपी एवं 04 बालक पकड़े जा चुके, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी
जांजगीर-चांपा,
जांजगीर-चांपा पुलिस के थाना शिवरीनारायण पुलिस ने हत्या के सनसनीखेज मामले में फरार आरोपी एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। इस प्रकरण में अब तक कुल 02 आरोपी एवं 04 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा जा चुका है।
घटना का विवरण
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक राहुल चौहान, निवासी दर्रा थाना भटगांव जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, शिवरीनारायण मेला देखने के बाद अपनी मौसी के घर ग्राम धरदेई गया था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई तथा साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को पुरेना तालाब में फेंक दिया गया।
घटना की सूचना पर 11 फरवरी 2026 को पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मर्ग जांच पंचनामा कार्रवाई के बाद हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विशेष टीम गठित, त्वरित गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कोमल कर्ष (23 वर्ष), निवासी धरदेई, को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर राहुल चौहान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या करना स्वीकार किया तथा शव को पुरेना तालाब में फेंकने की बात कबूल की। एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
प्रकरण में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
सराहनीय योगदान
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक सत्यम चौहान (प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र राहौद), आर.पी. बघेल, प्रधान आरक्षक विरेन्द्र टंडन, सुधीर साहू, जगदीश, आरक्षक प्रवीण साहू, शिवकुमार कश्यप, बेदराम पटेल, आनंद सांडे, रामगोपाल भारती, दिनेश चौहान, यशवंत पाटले सहित थाना शिवरीनारायण स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गंभीर अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button