Advertisement Carousel
Blog

क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार सार्वजनिक स्थानों पर जमावड़ा बनाकर राहगीरों को कर रहे थे परेशान बीएनएसएस की धारा 170, 126, 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Ad

Advertisements

थाना – सिरगिट्टी
जिला – बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई
06 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, न्यायालय में पेश
थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन को परेशान करने वाले तत्वों के विरुद्ध पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सार्वजनिक स्थानों पर जमावड़ा लगाकर राहगीरों को परेशान करने एवं क्षेत्र में अशांति फैलाने की शिकायतों पर थाना सिरगिट्टी पुलिस द्वारा 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Advertisements
Advertisements


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक किशोर के नेतृत्व में टीम गठित कर सघन बाइक पेट्रोलिंग की गई।
अभियान के दौरान निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—
सगर सिंह (18 वर्ष), निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी
रजत दुबे (23 वर्ष), निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी
रितिक दुबे (24 वर्ष), निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी
इरफान खान उर्फ बघीरा (19 वर्ष), निवासी नयापारा चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी
मनोज पटेल (31 वर्ष), निवासी खुडुभाठा राम मंदिर के पास, थाना मस्तूरी
राज लाल सिंह मरावी (22 वर्ष), निवासी मोहनपुर आमाझरिया, थाना रामानुज नगर, जिला सूरजपुर
सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऐसे तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button