Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

तीन दिवसीय महोत्सव में उमड़ी किसानों और युवाओं की भारी भीड़ जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ समापन समारोह

Ad

Advertisements

तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
मंत्री  गुरु खुशवंत साहेब ने कहा – आत्मनिर्भरता और तकनीकी समृद्धि की दिशा में मील का पत्थर

Advertisements


जांजगीर-चांपा,

Advertisements


जिले में आयोजित तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। 11 से 13 फरवरी तक आयोजित इस महोत्सव का समापन समारोह शासकीय हाईस्कूल मैदान, जांजगीर में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा ‘जाज्वल्या 2026’ स्मारिका का विमोचन किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंथी नृत्य एवं मल्लखंभ की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।


इस अवसर पर जांजगीर-चांपा विधायक  ब्यास कश्यप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, अध्यक्ष खनिज विकास निगम  सौरभ सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर  जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पांडेय, जिला पंचायत सीईओ  गोकुल रावटे एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में किसान, युवा एवं आमजन समारोह के साक्षी बने।


समापन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि जांजगीर-चांपा कृषि समृद्धि की धरती है, जहां संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि एग्रीटेक कृषि मेला किसानों और युवाओं के लिए नवाचार का मंच बना है। ड्रोन तकनीक, आधुनिक कृषि उपकरणों और उन्नत कृषि पद्धतियों से किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा युवा एग्री-उद्यमी बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
उन्होंने सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि कोई भी वर्ग विकास की मुख्यधारा से पीछे न रहे, इसके लिए कौशल विकास और आर्थिक अवसरों का विस्तार किया जा रहा है। आधुनिक तकनीक के साथ लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ना समय की मांग है।
मंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि किसानों की समृद्धि, धान के समर्थन मूल्य और नई कृषि नीतियों के माध्यम से राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं आधुनिक तकनीकों के माध्यम से युवाओं को हुनरमंद बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प दोहराया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button