Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

शिवरीनारायण मेले में पुलिस की मानवीय पहल — 80 लापता बच्चे सकुशल परिजनों को सौंपे

Ad

Advertisements

जय ठाकुर रिपोर्ट जांजगीर-चांपा

Advertisements

शिवरीनारायण मेले में पुलिस की मानवीय पहल — 80 लापता बच्चे सकुशल परिजनों को सौंपे

जांजगीर-चांपा

शिवरीनारायण मेला के दौरान जांजगीर-चांपा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ संवेदनशीलता और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। मेले में उमड़ी भारी भीड़ के बीच अब तक 80 लापता बच्चों को सकुशल उनके परिजनों से मिलाकर पुलिस ने मानवता का परिचय दिया है।

Advertisements


मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित शामिल हो रहे हैं। भीड़-भाड़ के कारण कई बार छोटे बच्चे अपने परिजनों से बिछुड़ जाते हैं। ऐसी परिस्थितियों में मेले में स्थापित पुलिस सहायता केंद्र ममता और भरोसे का आश्रय बनकर उभरा है
सहायता केंद्रों में तैनात महिला आरक्षक एवं पुलिस कर्मियों द्वारा लापता बच्चों को सुरक्षित वातावरण में रखा जाता है। घबराए और रोते बच्चों को स्नेहपूर्वक समझाया जाता है तथा उनके परिजनों की जानकारी तत्काल लाउडस्पीकर, माइक अनाउंसमेंट और कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रसारित की जाती है। पुलिस की त्वरित और समन्वित कार्यवाही के चलते अब तक 80 बच्चों को सुरक्षित उनके परिवारों के सुपुर्द किया जा चुका है।


अपने बच्चों से पुनर्मिलन के भावुक क्षणों में परिजनों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मेले में अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल निकटतम पुलिस सहायता केंद्र या ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों से संपर्क करें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button