Advertisement Carousel
Blog

रैली निकालकर पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्कअवैध शराब और ऑनलाइन ठगी के खिलाफ पुलिस की पहल

Ad

Advertisements

रैली निकालकर पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क
अवैध शराब और ऑनलाइन ठगी के खिलाफ पुलिस की पहल

Advertisements

ग्राम सेमरा में नशा मुक्ति व सायबर जागरूकता रैली, पुलिस ने दिया सशक्त संदेश
जांजगीर-चांपा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा ग्राम सेमरा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आयोजित इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश सेंडे ने किया।
रैली के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए अवैध शराब और नशा कारोबार के विरुद्ध सशक्त संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
इसके साथ ही सायबर अपराधों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, सायबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों से सावधान रहने की सलाह दी गई। पुलिस ने अंजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी किसी के साथ साझा न करने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, नशा कारोबार एवं सामाजिक अपराधों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस तरह की जागरूकता रैलियों के माध्यम से आमजन को सुरक्षित एवं जागरूक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button