Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सरायपाली

संजय चौधरी बने जिला उपाध्यक्ष,प्रखर शर्मा को सरायपाली शहर की कमान

Ad

सरायपाली/महासमुंद युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमन चंद्राकर ने युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है।

Advertisements
Advertisements

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी श्री मनीष शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदयभानु चिब, छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री अमीत पठानियां, सह प्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे, प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा एवं जिला प्रभारी विक्रांत साहू,सह-प्रभारी श्री सतीश सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार तथा पूर्व विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह जी एवं सरायपाली विधायक श्री चातुरी नंद की सहमति से युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री अमन चंद्राकर द्वारा महासमुंद जिला युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी एवं सरायपाली विधानसभा अंतर्गत ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
इन नियुक्तियों के अंतर्गत सरायपाली विधानसभा से युवा नेता संजय चौधरी को महासमुंद जिला युवा कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है, वहीं लोकेश चौधरी को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisements

साथ ही सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पंकज बीसी की अनुशंसा पर चार ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है,जिनमें सरायपाली शहर से प्रखर शर्मा, सरायपाली ग्रामीण से सुनील नायक, छुईपाली से विनय भोई तथा भंवरपुर से गिरवर वारे को युवा कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त युवा कांग्रेस सरायपाली विधानसभा की सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौरभ सतपथी एवं प्रद्युमन शर्मा को दी गई है।
इन नियुक्तियों से सरायपाली क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष संजय चौधरी ने युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष अमन चंद्राकर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की वादाखिलाफी, बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस मजबूती से जनता की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उसके निर्वहन में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button