Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जिला झरिया यादव महासभा जशपुर की बैठक श्रृंखला शुरू, 6 से 9 फरवरी तक सभी शाखाओं में होगी तैयारी बैठक

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

जशपुर। जिला झरिया यादव महासभा जशपुर द्वारा आगामी 14 से 16 फरवरी 2026 को होने वाले महा सम्मेलन की तैयारी को लेकर जिले भर में बैठक श्रृंखला आयोजित की जा रही है।

Advertisements
Advertisements

इसी क्रम में 4 फरवरी को सम्पन्न जिला स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी शाखाओं में संगठनात्मक बैठकें आयोजित कर महा सम्मेलन को सफल बनाया जाएगा।
जिला महासचिव द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 6 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक जिले की विभिन्न शाखाओं में बैठकें होंगी, जिनमें पदाधिकारी एवं समाज के प्रमुख लोग शामिल होंगे। इन बैठकों में सम्मेलन की रूपरेखा, सहभागिता, जिम्मेदारियां एवं जनसंपर्क की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
बैठक कार्यक्रम इस प्रकार है –
06 फरवरी 2026
सुबह 08 बजे – जशपुर
दोपहर 02 बजे – दुलदुला
दोपहर 02 बजे – तपकरा
शाम 06 बजे – कुनकुरी
दोपहर 01 बजे – बगीचा
शाम 05 बजे – कांसाबेल
07 फरवरी 2026
दोपहर 01 बजे – लुडेग
शाम 06 बजे – बनगांव (झारखंड)
दोपहर 02 बजे – बागबहारा
शाम 06 बजे – धरमसिंह
08 फरवरी 2026
शाम 06 बजे – झारमुंडा
दोपहर 01 बजे – भालूमुंडा
दोपहर 03 बजे – जोराडोलिया
शाम 06 बजे – लावकेरा
09 फरवरी 2026
दोपहर 01 बजे – शखमुंडा
शाम 06 बजे – कटघोरा
इन बैठकों में जिला अध्यक्ष शंकर राम यादव, उपाध्यक्ष खुलन राम यादव, जिला कोषाध्यक्ष महादेव राम यादव तथा अन्य पदाधिकारी प्रवास करेंगे। वहीं कई स्थानों पर जिला महामंत्री मदनमोहन यादव, जिला समिति  सचिव सुरेन्द्र यादव बैठक का नेतृत्व करेंगे।
महासभा के पदाधिकारियों ने सभी समाजजनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में बैठक में शामिल होकर महा सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने में सहयोग करें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button