Advertisement Carousel
Blog

बैंक की सीएसआर पहल से बदली टेमर प्राथमिक शाला की तस्वीर

Ad

सीएसआर के जरिए शिक्षा गुणवत्ता सुधार की पहल की सराहना

Advertisements

Advertisements

बैंक की सीएसआर पहल से शिक्षा को नई दिशा
कलेक्टर ने टेमर प्राथमिक शाला का किया लोकार्पण

सक्ति

Advertisements


बैंक की पैन इंडिया कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत ग्राम टेमर स्थित प्राथमिक शाला का आज कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा विधिवत एवं गरिमामयी रूप से लोकार्पण किया गया। नवसज्जित विद्यालय के उद्घाटन अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला, वहीं बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह स्पष्ट झलक रहा था। इस अवसर पर कलेक्टर  तोपनो ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सीएसआर पहलें ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने बैंक द्वारा की गई इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में उपस्थित बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक  आदर्श श्रीवास्तव ने कहा कि बैंक का उद्देश्य केवल वित्तीय सेवाएं प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी निभाना भी है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना बैंक द्वारा देशभर में संचालित सीएसआर गतिविधियों की श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। नव निर्मित एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय को देखकर बच्चों में पढ़ाई के प्रति विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया तथा बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।
लोकार्पण कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी  कुमुदिनी बाघ द्विवेदी, क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आदर्श श्रीवास्तव, सक्ती शाखा के मुख्य प्रबंधक सहित बैंक के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button