Advertisement Carousel
Blog

संस्कारयुक्त शिक्षा से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव — अमर सुल्तानिया सरस्वती शिशु मंदिर चाम्पा के वार्षिकोत्सव में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Ad

Advertisements

संस्कारयुक्त शिक्षा से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव — अमर सुल्तानिया
सरस्वती शिशु मंदिर चाम्पा के वार्षिकोत्सव में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Advertisements

जांजगीर–चाम्पा

Advertisements

सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, चाम्पा (हटरी) में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम गरिमामय वातावरण और उल्लासपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे परिसर में उत्साह का संचार कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जांजगीर-चाम्पा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जशपुर जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चाम्पा नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत, पार्षद विनिता किशोर मोदी एवं डॉ. अजय थवाणी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि अमर सुल्तानिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर जैसे शिक्षण संस्थान केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का भाव भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा से ही सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है। बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने आचार्यगणों के समर्पण और निष्ठा को नमन किया तथा कहा कि इन्हीं प्रयासों से अभिभावकों का विश्वास ऐसे विद्यालयों पर निरंतर बना हुआ है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखते हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा वर्षों से किए जा रहे शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सामाजिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने तालियों के साथ खूब सराहा। बच्चों की प्रतिभा और अनुशासन को देखकर यह विश्वास और प्रबल हुआ कि देश का भविष्य सुरक्षित एवं सक्षम हाथों में है।
इस अवसर पर हनुमान प्रसाद देवांगन, व्यवस्थापक डॉ. शांति कुमार सोनी, प्राचार्य अष्विनी कश्यप, प्रधानाचार्य रविशंकर गबेल, सुनील पाण्डेय, विजय देवांगन, शिवचंद देवांगन, राजेन्द्र ठाकुर, रविन्द्र सराफ, गोपीचंद बरेठ, कमल देवांगन, धन कुमार देवांगन सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के आचार्यवृंद एवं प्रबंधन समिति द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वालों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button