Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पहाड़ पर मिला युवक का नर कंकाल, 13 दिन से था लापता

Ad

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा स्थित रीरी पहाड़ पर नर कंकाल मिलने से आसपास के गांव में सनसनी फैल गई है. सुबह घूमने गए ग्रामीणों ने नर कंकाल दिखने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद लुण्ड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Advertisements

ऑपरेशन सिंदूर पर संसद समिति को विदेश सचिव की ब्रीफिंग, थरूर की मौजूदगी तय

Advertisements

जानकारी के मुताबिक, नर कंकाल की शिनाख्त कोइलारी गांव के निवासी महेश कुजूर के रूप में हुई है. मृतक महेश बीते 13 दिनों से घर से लापता था. परिजनों का कहना है कि वह घर से बिना कुछ बताए अचानक निकला और फिर घर नहीं लौटा.

वहीं आज अचानक पहाड़ी पर उसके नर कंकाल मिलने से उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है.

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button