Advertisement Carousel
Blog

नशा मुक्ति की दिशा में जांजगीर-चांपा पुलिस का बड़ा कदमएसपी विजय कुमार पाण्डेय पहुंचे ग्राम कोसला, महिला कमांडो टीमों का गठन

Ad

Advertisements

नशा मुक्ति की दिशा में जांजगीर-चांपा पुलिस का बड़ा कदम
एसपी विजय कुमार पाण्डेय पहुंचे ग्राम कोसला, महिला कमांडो टीमों का गठन

Advertisements

जांजगीर-चांपा
जिले में नशा मुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान का असर अब ज़मीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) की पहल पर जिले के ग्रामीण अंचलों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।

Advertisements


इसी क्रम में दिनांक 01 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डेय थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम कोसला पहुंचे, जहाँ नशा मुक्ति जागरूकता का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नशापान, अवैध शराब, जुआ एवं सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों से होने वाले दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों को कमजोर करता है, वहीं सही शिक्षा और संस्कार बच्चों को अपराध से दूर रखते हैं। उन्होंने ग्रामवासियों द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम कोसला में 51 सदस्यीय महिला कमांडो टीम का गठन किया गया, जो बीते तीन माह से गांव में नशा मुक्ति के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही है। गठित महिला कमांडो सदस्यों को पुलिस अधीक्षक द्वारा टोपी एवं सीटी वितरित कर सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चौकी पंतोरा क्षेत्र के ग्राम बोकरामुड़ा में भी नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीओपी अकलतरा  प्रदीप कुमार सोरी एवं चौकी प्रभारी  दिलीप सिंह उपस्थित रहे। यहां 50 सदस्यीय महिला कमांडो टीम का गठन कर उन्हें टोपी एवं सीटी वितरित की गई।
कार्यक्रम में दोनों ही स्थानों पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस के साथ सहयोग करने का संकल्प लिया।
जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि
अवैध शराब की बिक्री एवं सेवन एक गंभीर अपराध है।
समाज को सुरक्षित और स्वस्थ बनाए रखने हेतु सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा मुक्त जिला बनाने की दिशा में यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button