Advertisement Carousel
Blog

धारदार चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तारथाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

Advertisements

धारदार चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार
थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

Advertisements

जांजगीर-चांपा

थाना चांपा क्षेत्र में आम लोगों को भयभीत कर रहे एक युवक को चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चांपा क्षेत्र में एक युवक द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को भयाक्रांत करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चांपा पुलिस ने तत्काल रेड कार्रवाई की और मौके से आरोपी को धरदबोचा।

Advertisements


गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन नायक उर्फ बांगड, उम्र 21 वर्ष, निवासी जवाहर पारा, चांपा, थाना चांपा के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक बलवंत धृतहरे, आरक्षक गौरीशंकर राय, आरक्षक आकाश कलोशिया सहित थाना चांपा स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने एवं आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button