Advertisement Carousel
Blog

अवैध रेत परिवहन पर बम्हनीडीह पुलिस की कार्रवाई, दो हाईवा वाहन जप्त

Ad

Advertisements

अवैध रेत परिवहन पर बम्हनीडीह पुलिस की कार्रवाई, दो हाईवा वाहन जप्त

Advertisements

जांजगीर-चांपा
जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बम्हनीडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हाईवा वाहनों को जप्त किया है। दोनों वाहन अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए गए।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में की गई। थाना बम्हनीडीह पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम खपरीडीह रेत घाट क्षेत्र से अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित दबिश दी।
दबिश के दौरान मौके से रेत से भरे दो हाईवा वाहन पकड़े गए, जिन्हें तत्काल जप्त कर लिया गया। प्रकरण में संबंधित वाहन चालकों एवं वाहन मालिकों के विरुद्ध गौण खनिज अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत इस्तगाशा तैयार कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आगे भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बम्हनीडीह कृष्णपाल सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button