Advertisement Carousel
Blog

धान खरीदी के अंतिम चरण में प्रशासन अलर्ट मोड पर

Ad

Advertisements

धान खरीदी के अंतिम चरण में प्रशासन अलर्ट मोड पर

Advertisements

सक्ती

Advertisements


खरीफ विपणन वर्ष के अंतर्गत संचालित धान खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए सक्ती जिला प्रशासन ने सख्त निगरानी व्यवस्था लागू कर दी है। धान खरीदी के अंतिम चरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने हेतु प्रशासन 24 घंटे अलर्ट मोड में कार्य कर रहा है।
कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, धान खरीदी नोडल अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी एवं विशेष जांच दल लगातार मैदान में सक्रिय रहकर खरीदी केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा दिन के साथ-साथ रात्रिकालीन औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है, जिससे व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।


अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केंद्रों, परिवहन मार्गों एवं भंडारण स्थलों पर अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान कोचियों व बिचौलियों की गतिविधियों, अवैध परिवहन, अमानक धान, फर्जी खरीदी एवं अन्य अनियमितताओं पर विशेष नजर रखी जा रही है।


निरीक्षण के दौरान धान की गुणवत्ता, वजन प्रक्रिया, बोरी सिलाई, स्टैकिंग व्यवस्था, किसानों के टोकन, हमालों की उपलब्धता तथा रिकॉर्ड संधारण जैसे सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है, ताकि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।


प्रशासन की इस सख्त एवं सतत निगरानी से अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य पात्र किसानों का एक-एक दाना धान नियमानुसार खरीदा जाना तथा शासन की राशि के दुरुपयोग पर पूर्ण रोक लगाना है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button