Advertisement Carousel
Add
Blog

अवैध महुआ शराब बिक्री मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार12.6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

Ad

Advertisements

अवैध महुआ शराब बिक्री मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार
12.6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

Advertisements

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12.6 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3350 बताई गई है, बरामद की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शिव कुमारी सूर्यवंशी, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 17, खोखरा जांजगीर है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
बताया गया कि पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों की बैठक लेकर अवैध शराब बिक्री में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर  उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली की टीम कार्रवाई हेतु रवाना की गई।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम खोखरा में दबिश दी गई, जहां एक महिला को अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली), प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आरक्षक जिवंती कुजूर एवं आरक्षक विनोद राठौर की विशेष भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button