Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

दुलदुला: शिक्षा समिति अध्यक्ष के निरीक्षण में नशे की हालत में पाए गए पीटीआई, कार्रवाई तय

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

शिक्षा समिति, दुलदुला के अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता द्वारा दिनांक 24 जनवरी 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम सिमड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

Advertisements
Advertisements

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियाँ संचालित पाई गईं। अर्धवार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षाफल क्रमशः लगभग 90% एवं 97% रहा, जो कि सराहनीय है। विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं शिक्षण व्यवस्था सामान्य पाई गई।

हालांकि निरीक्षण में यह भी पाया गया कि विद्यालय के शौचालयों की स्थिति संतोषजनक नहीं है, जिसे देखते हुए विशेष मरम्मत एवं आवश्यक सुधार के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

Advertisements

निरीक्षण के दौरान पी.टी.आई. श्री सेम लकरा नशे की अवस्था में पाए गए, जो शासकीय सेवक आचरण नियमों का गंभीर उल्लंघन है।
निरीक्षण के दौरान पी.टी.आई. श्री सेम लकरा की स्थिति अनुशासन के अनुरूप नहीं पाई गई। यह भी ज्ञात हुआ कि उन्हें पूर्व में कई बार समझाइश दी जा चुकी है, इसके बावजूद उनके व्यवहार में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा की गई है।

शिक्षा समिति अध्यक्ष श्री गुप्ता ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा सभी शासकीय शिक्षण संस्थानों में नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button