Advertisement Carousel
Blog

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजितअपर कलेक्टर ने दिलाई मतदान की शपथ, नए मतदाताओं को मिले ईपिक कार्ड

Ad

Advertisements

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
अपर कलेक्टर ने दिलाई मतदान की शपथ, नए मतदाताओं को मिले ईपिक कार्ड

Advertisements

सक्ति

Advertisements


राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस वर्ष 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट” रही।
कार्यक्रम के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का वीडियो संदेश प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा ने नव मतदाताओं सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सजग, जिम्मेदार एवं निष्पक्ष रूप से मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई।


कार्यक्रम में अपर कलेक्टर  बीरेंद्र लकड़ा एवं डिप्टी कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री कावेरी मरकाम द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सक्ति, चन्द्रपुर एवं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ को प्रशस्ति पत्र एवं बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित नवीन मतदाताओं को भी बैज लगाकर उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें ईपिक कार्ड वितरित किए गए।
मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं रंगोली प्रस्तुत की गई, जिनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम  अरुण कुमार सोम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी  राधेश्याम साहू, बीएलओ, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button