Advertisement Carousel
Blog

रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तारअकलतरा पुलिस की सक्रिय गश्त से मिली सफलता, चोरी का मोबाइल बरामद

Ad

Advertisements

रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
अकलतरा पुलिस की सक्रिय गश्त से मिली सफलता, चोरी का मोबाइल बरामद

Advertisements

जांजगीर-चांपा
थाना अकलतरा पुलिस ने सक्रिय गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisements


गिरफ्तार आरोपी का नाम पंकज सोनी उर्फ बुलुट सोनी, पिता स्व. दिलीप सोनी, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम मल्हार, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर बताया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात थाना अकलतरा से गश्त पर तैनात उप निरीक्षक बी.एल. कोसरिया, आरक्षक राम भरोसे एवं रमेश भारद्वाज रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। रात्रि लगभग 1 बजे रेलवे स्टेशन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा।
संदेह के आधार पर पूछताछ एवं तलाशी लेने पर उसके पास एक मोबाइल फोन मिला, जिसका पासवर्ड वह नहीं खोल सका। संदेह होने पर आरोपी को थाना लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने रेलवे स्टेशन प्रतिक्षालय से मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया।
मोबाइल स्वामी की पहचान कर प्रार्थी शिव बांधी, निवासी अकलतरा को थाना बुलाया गया। प्रार्थी ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 02 में रात्रि 9 बजे से सुबह 9 बजे तक ड्यूटी पर था। इसी दौरान रात्रि लगभग 12:30 बजे, वह प्रतिक्षालय में आराम कर रहा था और मोबाइल अपनी ऊपरी जेब में रखा था, जो अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। चोरी गया मोबाइल विवो टी-4 लाइट, जिसकी कीमत लगभग 11,000 रुपये बताई गई है।
इस संबंध में थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 52/25 दर्ज कर विवेचना की गई। विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे दिनांक 25 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक बाबूलाल कोसरिया एवं थाना अकलतरा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button