Advertisement Carousel
Blog

फर्जी यूपीआई ट्रांजेक्शन दिखाकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

फर्जी यूपीआई ट्रांजेक्शन दिखाकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

बिलासपुर

थाना सकरी पुलिस ने फर्जी यूपीआई ट्रांजेक्शन दिखाकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 678/2025 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सुधीर बरामते पिता स्व. रामधर बरामते, उम्र 27 वर्ष, निवासी दलदलिहापारा, थाना सकरी, जिला बिलासपुर द्वारा सकरी क्षेत्र में संचालित एक निजी क्लीनिक की संचालिका से फर्जी भुगतान दिखाकर लगभग 15 हजार रुपये की ठगी की गई।

Advertisements


प्रार्थिया सुमन शुक्ला पति बलराम तिवारी, उम्र 38 वर्ष, निवासी राजकिशोर नगर, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी अपने बच्चे के उपचार के लिए क्लीनिक आता था, जिससे उसकी जान-पहचान हो गई थी। दिनांक 09 सितंबर 2025 से 17 सितंबर 2025 के बीच आरोपी द्वारा अलग-अलग तिथियों में इलाज एवं दवाइयों के नाम पर रकम ली गई तथा फर्जी यूपीआई एप के माध्यम से भुगतान का झूठा ट्रांजेक्शन दिखाया गया। व्यस्तता के चलते प्रार्थिया द्वारा तत्काल खाते की जांच नहीं की गई।
बाद में बैंक जाकर जांच करने पर खाते में कोई राशि जमा नहीं होने की पुष्टि हुई। दिनांक 19 सितंबर 2025 को जब आरोपी से इस संबंध में पूछताछ की गई तो वह टालमटोल कर चला गया। जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपी द्वारा कुल 15 हजार रुपये की ठगी की गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button