Advertisement Carousel
Blog

मॉर्निंग वॉक ग्रुप ने भक्ति भाव से मनाया श्रीरामलला का जन्मदिवस

Ad

उद्यान ग्रुप व नागरिकों ने श्रद्धा के साथ किया प्रभु श्रीरामलला का पूजन

Advertisements

Advertisements

स्वामी विवेकानंद उद्यान चांपा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया प्रभु श्रीरामलला का जन्मोत्सव
चांपा।
स्वामी विवेकानंद उद्यान, चांपा में प्रभु श्रीरामलला का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। स्वामी विवेकानंद उद्यान ग्रुप के सदस्यों एवं प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक करने वाले नागरिकों ने सुबह 6 बजे उद्यान में एकत्र होकर प्रभु श्रीरामलला की पूजा-अर्चना, दीपदान एवं आरती कर जन्मोत्सव मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ हरिप्रसाद विश्वकर्मा, राजेन्द्र जायसवाल (शिक्षक) एवं रूपनारायण यादव द्वारा प्रभु श्रीरामलला की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात उद्यान में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक दीपदान, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद उद्यान ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन में नारी शक्ति की विशेष सहभागिता देखने को मिली। अंत में प्रतिदिन की परंपरा अनुसार सभी उपस्थितजनों द्वारा राष्ट्रगान किया गया।

Advertisements


इस अवसर पर प्रमुख रूप से कृष्ण कुमार देवांगन, रूपनारायण यादव, बहादुर देवांगन, शिवराज जायसवाल (ताड़ी वाला), रामकिशन देवांगन, लक्ष्मीचंद देवांगन, बसंत महंत, एस.के. सिंह, विरेंद्र देवांगन, राजेश देवांगन, उद्यान सेवक सुनील पटेल,  कामिनी जायसवाल, पुष्पा देवांगन,  शांति देवांगन,  द्रौपदी देवांगन,  संगीता देवांगन, मुन्नी देवांगन, गायत्री देवांगन, आशा देवांगन, हेमा देवांगन, शारदा राजपूत, शीतल देवांगन, अनुसुइया देवांगन,  गौरी देवांगन, चंद्रा साहू, भानू विश्वकर्मा, पूरन सिंह राजपूत, नरेंद्र सिंह, अनिल देवांगन, दयाराम थवाईत, कल्लू विश्वकर्मा, शिव हंसराज, संजय महाराज, विनोद (गैस एजेंसी), धनीराम वाद्यकार, फत्ते जी, संतोष, संतोष मानिकपुरी, गोविंद देवांगन, सुरेश देवांगन, ठाकुर देवांगन, पूनम राय, जब्बल मैम, रोहित चंद्रवंशी, विरेंद्र सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया गया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button