Advertisement Carousel
Add
Blog

पचपेड़ी पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तारदो अलग-अलग फड़ से 8,360 रुपये नकद व ताश की गड्डी जब्त

Ad

Advertisements

पचपेड़ी पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार
दो अलग-अलग फड़ से 8,360 रुपये नकद व ताश की गड्डी जब्त

Advertisements

बिलासपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा अवैध जुआ गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चिस्दा में गांधी चौक के पास दो अलग-अलग स्थानों पर ताश पत्ती से रूपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।
रेड कार्रवाई के दौरान मौके पर जुआ खेलते हुए कुल 7 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपियों के पास व जुआ फड़ से कुल 8,360 रुपये नकद तथा 52 पत्ती ताश बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

Advertisements


पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध थाना पचपेड़ी में अपराध क्रमांक 17/2026 एवं 18/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पचपेड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button