Advertisement Carousel
Blog

20 लाख की लूट व अपहरण मामले का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

20 लाख की लूट व अपहरण मामले का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

जांजगीर–चाम्पा
थाना चाम्पा क्षेत्र में हुई 20 लाख रुपये से अधिक की लूट एवं अपहरण की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। सायबर टीम एवं थाना चाम्पा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस मामले के मास्टरमाइंड सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त वाहन, हथियार एवं लूट की गई नगदी भी बरामद की गई है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में योगेश रात्रे उर्फ छोटे (32 वर्ष), जमुना सेवायक (25 वर्ष), महेश्वर दिवाकर उर्फ छोटे दाउ (19 वर्ष) एवं अमीर मिरी उर्फ भोलू (25 वर्ष) शामिल हैं। एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
ऐसे हुई वारदात
प्रकरण के प्रार्थी हरीश देवांगन, निवासी चाम्पा, जो अरविंद इंडस्ट्रीज में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है, द्वारा थाना चाम्पा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पीड़ित ने बताया कि 9 जनवरी 2026 को वह कंपनी का कैश कलेक्शन करने सक्ती गया था, जहां से विभिन्न व्यापारियों से कुल 20 लाख 18 हजार 700 रुपये नगद एकत्र कर मोटरसाइकिल से चाम्पा लौट रहा था।
दोपहर करीब 3.30 बजे ग्राम कोसमंदा मेन रोड तालाब के पास एक काली कार में सवार बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्ची पावडर डाल दिया। इसके बाद आरोपियों ने जबरन उसे कार में बैठाया, मोबाइल छीना और मारपीट करते हुए मैनपाट ले गए। रात करीब 9 बजे आरोपियों ने उसे गहरी खाई में धक्का देकर फरार हो गए। पीड़ित पूरी रात खाई में फंसा रहा और सुबह किसी तरह बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी।


300 से अधिक CCTV कैमरों की हुई जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं SDOP चाम्पा श्री यदुमणि सिदार एवं CSP जांजगीर श्रीमती योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में सायबर टीम द्वारा घटना स्थल से लेकर चाम्पा, बलौदा एवं कोरबा मार्ग के लगभग 300 से अधिक CCTV कैमरों की जांच की गई।


आधे-अधूरे वाहन नंबर एवं कार की बनावट के आधार पर संदिग्ध वाहन की पहचान कर उसके मालिक अमीर मिरी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।
दो माह पूर्व रची गई थी साजिश
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने करीब दो माह पूर्व लूट की योजना बनाई थी। मास्टरमाइंड योगेश रात्रे द्वारा पीड़ित के आने-जाने की जानकारी दी जाती थी। घटना के बाद आरोपियों ने लूट की रकम आपस में बांट ली थी।
बरामदगी
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूट की रकम में से 13 लाख 75 हजार रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त वेन्यु कार, चाकू, बेसबॉल स्टिक एवं 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी चाम्पा निरीक्षक अशोक वैष्णव सहित सायबर टीम एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की पतासाजी जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button