Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

तिल्दा-नेवरा रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक की मौ..त..

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी

रायपुर के तिल्दा-नेवरा रेलवे स्टेशन में दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Advertisements
Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया और ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार को छू लिया। करंट लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
इधर, इस हादसे के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button