Advertisement Carousel
Blog

09 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

09 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

जांजगीर-चांपा

जिले में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 09 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Advertisements


पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 09 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 1800 रुपये आंकी गई है, बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटू गोंड (उम्र 27 वर्ष), निवासी बाबाडेरा लछनपुर, थाना जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, राकेश तिवारी, आरक्षक दिलीप सिंह एवं थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button