Advertisement Carousel
Blog

सक्ती में हेलमेट जन-जागरूकता बाइक रैली व हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित

Ad

Advertisements

सक्ती

Advertisements

सक्ती में हेलमेट जन-जागरूकता बाइक रैली व हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित

Advertisements

सक्ती
37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सक्ती पुलिस द्वारा हेलमेट जन-जागरूकता बाइक रैली एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल ठाकुर (आईपीएस) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने वाले चालकों को गुलाब फूल भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे यातायात नियमों के पालन के प्रति सकारात्मक संदेश गया।


पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात रथ एवं हेलमेट जन-जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली कचहरी चौक, बुधवारी बाजार होते हुए रेलवे स्टेशन चौक तक निकाली गई। रैली में जिले के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी दोपहिया वाहन चलाते हुए आम नागरिकों को वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते नजर आए।
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष जनवरी माह में पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात पुलिस द्वारा जिले के स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों एवं राष्ट्रीय व राजकीय राजमार्गों से लगे ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
सक्ती पुलिस की आम नागरिकों से अपील है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाएं, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें तथा नाबालिगों को वाहन चलाने न दें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button