Advertisement Carousel
Blog

स्पा सेंटरों पर सिविल लाइन पुलिस की सख्ती, 5 प्रबंधकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Ad

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements

स्पा सेंटरों पर सिविल लाइन पुलिस की सख्ती, 5 प्रबंधकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Advertisements

बिलासपुर जिला
शहर में अनियमित गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों की चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्पा सेंटरों की सघन जांच की गई।
पुलिस टीम द्वारा एक्वा स्पा (36 मॉल), एसीसी स्पा (व्यापार विहार), दर्शना स्पा (भारतीय नगर), एलिमेंट्स स्पा (मैग्नेटो मॉल के पास) एवं एक्वा-2 स्पा (महाराणा प्रताप चौक) में निरीक्षण किया गया।
चेकिंग के दौरान कुछ स्पा सेंटरों में अनियमित गतिविधियां पाए जाने पर संबंधित स्पा प्रबंधकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।


पुलिस द्वारा जिन व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, उनमें
अविनाश लहरे (33 वर्ष) निवासी उसलापुर थाना सकरी,
ऋषभ सारथी (20 वर्ष) निवासी उसलापुर थाना सकरी,
मोहम्मद मोइन खान (33 वर्ष) निवासी टॉप्सिया तिलजला थाना कराया, जिला परगना (पश्चिम बंगाल),
मनीष जोशी (28 वर्ष) निवासी विद्यानगर थाना तारबहार तथा
अमन सेन (23 वर्ष) निवासी महाराणा प्रताप चौक थाना सिविल लाइन, बिलासपुर शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button