Advertisement Carousel
Blog

थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements

थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा
पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना बलौदा पुलिस द्वारा रेड कार्रवाई करते हुए रामेश्वर प्रसाद खांडे, निवासी खिसोरा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा को उसके कब्जे से 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब (अनुमानित कीमत 700 रुपये) के साथ गिरफ्तार किया गया।

Advertisements


आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा (थाना प्रभारी, बलौदा), प्रधान आरक्षक मुकेश यादव, आरक्षक रोहित साहू, टिकेश्वर राठौर, दीपक कश्यप, अनुज खरे, रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे एवं महिला आरक्षक चंद्रप्रभा शांतेय का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button