Advertisement Carousel
Blog

कलेक्टर ने रैनखोल पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों का किया निरीक्षणलाभार्थियों से संवाद कर निर्माण गुणवत्ता एवं प्रगति की ली जानकारी

Ad

Advertisements

सक्ती

Advertisements

कलेक्टर ने रैनखोल पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों का किया निरीक्षण
लाभार्थियों से संवाद कर निर्माण गुणवत्ता एवं प्रगति की ली जानकारी

Advertisements

सक्ती
कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों को मिल रहे लाभों की समीक्षा के उद्देश्य से विकासखंड सक्ती अंतर्गत ग्राम रैनखोल पहुंचकर योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं जमीनी स्थिति का जायजा लिया तथा हितग्राहियों से सीधे संवाद कर योजनाओं के लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम रैनखोल निवासी कार्तिक राम धनवार के निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास का अवलोकन किया।
हितग्राही कार्तिक राम धनवार ने बताया कि वे वर्षों से कच्चे एवं जर्जर मकान में निवास कर रहे थे, जहां रहना जोखिम भरा था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता मिलने के बाद उन्हें योजना का लाभ मिला, जिसके चलते अब उनका मजबूत, सुरक्षित एवं टिकाऊ पक्का मकान बन रहा है।


कलेक्टर श्री तोपनो ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद हितग्राहियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्ता के साथ प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं वंचित परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
निरीक्षण उपरांत कलेक्टर शासकीय प्राथमिक शाला रैनखोल में छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली, उनके भविष्य के लक्ष्य के बारे में संवाद किया तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने बच्चों को चॉकलेट भी वितरित किए।


इस अवसर पर कलेक्टर ने क्षेत्र के ग्रामीणों से भी चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की एवं छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती सिंह, जिलाध्यक्ष श्री रामनरेश यादव सहित संस्था के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button