Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धमतरी

कबड्डी से होता है शारीरिक विकास – बलजीत छाबड़ा

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से धर्मेंद्र यादव

सिहावा क्षेत्र के चर्रा ग्राम में जय ठाकुर देव समिति द्वारा दिन-रात कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि बलजीत छाबड़ा तथा विशेष अतिथि सिरसीदा सरपंच नर्सिंग मरकाम जनपद सदस्य पन्ना मरकाम (नगर पंचायत पार्षद)  राजा पवार की गरिमामयी उपस्थिति में पुरस्कार वितरण किया गया।

Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बलजीत छाबड़ा ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कबड्डी शारीरिक विकास, फुर्ती और अनुशासन का उत्कृष्ट खेल है, जो युवाओं को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतियोगिता में  42 टीमों ने भाग लिया, जिसमें छोटू क्लब, पदमपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Advertisements

शानदार आयोजन को देखने और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और सभी ने प्रतियोगिता का भरपूर आनंद उठाया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button