Advertisement Carousel
Blog

नववर्ष मनाने के दौरान चाकूबाजी, आरोपी गिरफ्तार

Ad

बिलासपुर। थाना तोरवा

Advertisements

नववर्ष मनाने के दौरान चाकूबाजी, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

बिलासपुर। थाना तोरवा क्षेत्र में नववर्ष मनाने के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तोरवा पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 31 दिसंबर 2025 की रात की है। प्रार्थी अर्जित विश्वास, निवासी साई मंदिर, सिंधी कॉलोनी, तोरवा अपने घर के पास नए साल का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान आरोपी बलबीर ध्रुव अपने एक अन्य साथी के साथ वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने प्रार्थी की पीठ पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।
घटना की रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 02/2026 धारा 296, 115(2), 351(2), 118(1) एवं 3(5) बीएनएस के तहत गैर-जमानती अपराध दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बलबीर ध्रुव (25 वर्ष), निवासी साई मंदिर के पास, तोरवा को 2 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
पुलिस द्वारा मामले में शामिल अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button