Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Ad

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements

ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अपहृता सुरक्षित बरामद

कोनी थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया, वहीं आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
प्रकरण थाना कोनी के अपराध क्रमांक 305/2025 के अंतर्गत दर्ज है। आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 87, 64(2)M, 65(1) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम सुबोध मधुकर पिता स्व. धरम लाल मधुकर (उम्र 23 वर्ष), निवासी ग्राम निरतू, थाना कोनी, जिला बिलासपुर है।

Advertisements


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 09 जुलाई 2025 को पीड़िता की मां द्वारा थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिले में गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं की पतासाजी हेतु ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि अपहृता आरोपी के साथ मेमाबाद, गुजरात में है। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एक टीम गठित कर गुजरात रवाना की गई।
पुलिस टीम ने अपहृता को आरोपी सुबोध मधुकर के कब्जे से बरामद कर बिलासपुर लाया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ गुजरात ले गया और उसके साथ जबरन कई बार दुष्कर्म किया।
पुलिस ने आरोपी सुबोध मधुकर को दिनांक 31 दिसंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक भावेश शेंडे, महिला प्रधान आरक्षक बालमती यादव, आरक्षक अजय मधुकर एवं आरक्षक जितेंद्र मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button