Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

फिर खून से लाल हुई सड़कें: सारंगढ़ में तेज रफ्तार का कहर, मौके पर गई एक जान

Ad

सारंगढ़ में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक जान ले ली।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत छिंद–चुरेला पुल के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

Advertisements
Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा अचानक हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा–तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Advertisements

इस हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान दरशु भारद्वाज के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार, लापरवाही या सड़क की स्थिति इस हादसे की वजह हो सकती है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि छिंद–चुरेला पुल के पास पहले भी कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र को दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button