Advertisement Carousel
Blog

बेलगहना क्षेत्र में ‘चेतना’ अभियान के तहत ‘सियान चेतना सम्मान’ कार्यक्रम आयोजितबैगा बाहुल्य गांव में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, बच्चों को शीत वस्त्र वितरित

Ad

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements

बेलगहना क्षेत्र में ‘चेतना’ अभियान के तहत ‘सियान चेतना सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित
बैगा बाहुल्य गांव में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, बच्चों को शीत वस्त्र वितरित

Advertisements

,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे ‘चेतना’ जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत चौकी बेलगहना क्षेत्र में संरक्षित जनजाति बैगा बाहुल्य ग्राम दारसागर–कुपाबांधा झरना में ‘सियान चेतना सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना एवं समाज में जागरूकता का विस्तार करना रहा। कार्यक्रम में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह, छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नागरिक संघ एवं समाजसेवी संस्था के पदाधिकारी डॉ. देवरस सहित अन्य पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को कंबल एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं बच्चों को स्वेटर, स्कूल बैग एवं कॉपी वितरित की गई। सम्मान और सहयोग पाकर वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह और आत्मसम्मान का भाव देखने को मिला, जबकि बच्चों के चेहरे पर खुशी झलक उठी।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले संरक्षित बैगा जनजाति के ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नशा मुक्ति तथा यातायात नियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीणों को अनजान कॉल, लिंक अथवा प्रलोभन में आकर किसी के साथ भी अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की समझाइश दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या असुरक्षा की स्थिति में वे बिना भय के पुलिस से संपर्क करें। कार्यक्रम में यह भी संदेश दिया गया कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को सही दिशा मिलती है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button