Advertisement Carousel
Blog

अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस का आयोजन

Ad

Advertisements

अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस का आयोजन

Advertisements

सक्ती।

Advertisements

छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद सक्ती द्वारा गुरुवार को 25 दिसंबर को सक्ती शहर के बुधवारी बाजार स्थित नवनिर्मित अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा अटल परिसर में स्थापित अटल बिहारी वाजपेयी जी की विशालकाय प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात आयोजित मंचीय कार्यक्रम में नगर पालिका सक्ती के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री प्रहलाद पांडेय एवं उपयंत्री श्री तारकेश्वर नायक द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों का पुष्पहार भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सक्ती जिले के कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन दिवस का आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की मंशानुरूप आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जाता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री प्रहलाद पांडेय ने शासन के निर्देशानुसार आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य सुशासन की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण अटल बिहारी वाजपेयी जी की दूरदर्शिता का परिणाम है। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने देश को नई दिशा दी और विकास के पथ पर अग्रसर किया। उनकी जन्म जयंती पर उन्हें सम्मानपूर्वक स्मरण करना हम सभी का कर्तव्य है।
नगर पालिका परिषद सक्ती द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री भारत यादव, सांसद प्रतिनिधि श्री संजय रामचंद्र, श्री टिकेश्वर गबेल, श्री रामनरेश यादव, श्री गोविंद देवांगन, धरमलाल रात्रे, सुरेश साहू, ऋषि कुमार गोयल, मांगेराम अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल राजा, अभिषेक बंसल, गोविंदा निराला, पार्षद श्रीमती अनीता गोपाल यादव, रामावतार साहू, सुश्री केसरी द्विवेदी, शयन शुक्ला, मोहम्मद इब्राहिम खान, संतोष सोनी लाला, दिलीप सराफ, धनंजय नामदेव, प्रेमलाल पटेल, नटवरलाल गोंड, राम सिंह सिदार, मनोज सोनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button