Advertisement Carousel
Blog

जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल बलौदा में धूमधाम से सम्पन्न हुआ वार्षिक उत्सव

Ad

Advertisements

जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल बलौदा में धूमधाम से सम्पन्न हुआ वार्षिक उत्सव

Advertisements

बलौदा (जांजगीर-चांपा)

जिला जांजगीर-चांपा के बलौदा स्थित जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में दिनांक 22 दिसंबर 2025 को वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा, संस्कृति और उत्साह देखने लायक रहा।

Advertisements


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष  कविता डहरिया उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथियों में नवलकिशोर सिंह (अध्यक्ष, अभिभावक संघ), आलोक अग्रवाल (चेयरमैन, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल जांजगीर) सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि  कविता डहरिया ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और विद्यालयों में इनका निरंतर आयोजन होना चाहिए।
वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग नृत्य, सुआ नाचा, छत्तीसगढ़ी लोकगीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम के दौरान दर्शक दीर्घा में उपस्थित अभिभावक एवं अतिथिगण बच्चों की प्रस्तुतियों पर तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए। पूरा विद्यालय परिसर सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। इस प्रकार जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल बलौदा का वार्षिक उत्सव खुशियों, संस्कृति और बच्चों की प्रतिभा का एक शानदार मंच बनकर उभरा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button