Advertisement Carousel
Blog

जिले में 87 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का लक्ष्य

Ad

Advertisements

कलेक्टर के निर्देशन में सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

Advertisements

जिले में 87 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का लक्ष्य

सक्ती,

Advertisements


कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर सघन पल्स पोलियो अभियान (प्रथम चरण) का आज शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 87 हजार 504 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


अभियान के प्रथम दिवस जिले के समस्त पोलियो बूथों पर बूथ स्तरीय टीकाकरण के माध्यम से बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इसके पश्चात छूटे हुए बच्चों को कवर करने के लिए 22 एवं 23 दिसम्बर को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, ताकि कोई भी पात्र बच्चा खुराक से वंचित न रहे।
कलेक्टर  तोपनो ने जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के अभिभावकों से अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलवाएं, जिससे जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने का लक्ष्य सुदृढ़ हो सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता गतिविधियाँ संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में माइकिंग, पोस्टर-बैनर, दीवार लेखन एवं क्रॉस मार्किंग के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाई गई। इसी क्रम में 19 दिसम्बर को कलेक्टर द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिससे बाजार-हाट एवं ग्रामीण अंचलों में अभियान का संदेश प्रभावी रूप से पहुंचा।
अभियान के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आर.के. राज, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री कीर्ति बड़ा एवं यूएनडीपी सलाहकार डॉ. मोहम्मद अजीम द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण कर टीकाकरण कार्य की सतत निगरानी की गई। अधिकारियों ने अभिभावकों को बताया कि पोलियो की प्रत्येक खुराक अत्यंत आवश्यक है, भले ही बच्चा पूर्व में कई बार दवा ले चुका हो।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे और जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने की दिशा में अभियान को सफल बनाया जा सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button