Advertisement Carousel
Blog

“जो कहा, वह किया, और जो नहीं कहा, वह भी करके दिखाया” : केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा

Ad

Advertisements

“जो कहा, वह किया, और जो नहीं कहा, वह भी करके दिखाया” : केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा

Advertisements

निरंतर सेवा, निरंतर विकास का सशक्त मॉडल है छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जांजगीर-चांपा में जनादेश परब का भव्य आयोजन

Advertisements

जांजगीर-चांपा,
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले के खोखराभाठा पुलिस लाइन मैदान में जनादेश परब का भव्य आयोजन किया गया। वंदे मातरम् और राज्यगीत के साथ प्रारंभ कार्यक्रम में जनविश्वास, गौरव और निर्माण के संकल्प को दोहराया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि “जो कहा, वह किया, और जो नहीं कहा, वह भी करके दिखाया।” उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं और श्रमिकों के हित में संवेदनशील और प्रभावी निर्णय लिए हैं, जिनका प्रत्यक्ष लाभ आमजन को मिला है। किसानों को सरकार बनने के पहले माह में 3700 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान तथा दो वर्षों में 1.25 लाख करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष अंतरण सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि 5 लाख से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10-10 हजार रुपये की सहायता दी गई है।
केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा ने युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती व्यवस्था, 32 हजार पदों पर नियुक्ति, नालंदा लाइब्रेरी, आईटीआई आधुनिकीकरण, महिला सशक्तिकरण हेतु महतारी वंदन योजना, पीएम जनमन और धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष योजना को सरकार की उपलब्धियां बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का रेलवे बजट 22 गुना बढ़ा है और 32 अमृत स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं।


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन, भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना सहित अनेक योजनाओं से विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि नक्सल-मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की दिशा में सुरक्षा, पुनर्वास और विकास की समन्वित रणनीति से ठोस प्रगति हुई है। विजन डॉक्यूमेंट 2047 के माध्यम से प्रदेश को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने का रोडमैप तय किया गया है।
उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जनादेश परब को जिले के लिए ऐतिहासिक बताया, वहीं उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा 18 लाख आवास स्वीकृत कर विकास को नई दिशा दी गई है। वित्त मंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने स्वागत उद्बोधन में सुशासन और जनविश्वास को सरकार की पहचान बताया।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने “सेवा के 2 साल” पुस्तक एवं दो वर्ष की उपलब्धियों के रिपोर्ट-कार्ड का विमोचन किया। अतिथियों का पारंपरिक रूप से कोसा-कांसा भेंटकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न विभागों की विकासमूलक प्रदर्शनी का अवलोकन कर हितग्राहियों से संवाद किया तथा पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को चाबियां सौंपीं।
इस अवसर पर केंद्रीय एवं राज्य मंत्री, सांसद-विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button