Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

शारडा एनर्जी फेक्ट्री में बड़ा हादसा,एक की मौत तीन गंभीर

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी

Advertisements

सीलतरा / धरसिवां। औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस वन में स्थित शारडा एनर्जी  फैक्ट्री में एक बार फिर हादसा हुआ है जिसमें तखतपुर निवासी एक श्रमिक की दर्दनाक मौत और तीन अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है

Advertisements
Advertisements

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार शाम लगभग पांच बजे की है शारडा एनर्जी फैक्ट्री में सडडाउन में पावर प्लांट के पास काम चल रहा था तभी ब्लास्ट हुआ जिससे वहां काम कर रहे चार श्रमिक इसकी चपेट में आकर झुलस गए इस घटना में कृष्णा पूरी गोस्वामी पिता सिद्धेश पूरी गोस्वामी निवासी आजाद पारा तखतपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है  एवं तीन अन्य श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें रायपुर के ओम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है
औद्योगिक सुरक्षा पर सवालिया निशान
  शारडा एनर्जी फैक्ट्री में हुई इस दर्दनाक घटना ने उद्योगों में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं श्रमिक की दर्दनाक मौत और तीन अन्य के झुलसने की घटना से पहला बड़ा सवाल तो यही की  क्या श्रमिक असुरक्षित रूप से खतरनाक जगह काम कर रहे थे क्या श्रमिक पर्याप्त और ओरिजनल आईएसआई मार्क के सुरक्षा उपकरण धारण नहीं किए थे जो घटना में एक की मौत और तीन गंभीर हुए यदि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम के साथ काम कर रहे थे तो मृत्यु कैसे हुई यदि  बिना सुरक्षा के  काम कर रहे थे तो उधोग प्रबंधन और औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग क्या कर रहा है ऐसे ही गंभीर सवालों के जवाब अब खोजने होंगे

पूर्व में भी हो चुके इसी फेक्ट्री में हादसे
  शारडा एनर्जी फैक्ट्री में हादसे कोई नई बात नहीं है इसके पूर्व भी इस फैक्ट्री में हादसे हो चुके हैं जो कि उधोग प्रबंधन को कटघरे में खड़ा करते हैं
   इसी साल अभी अगस्त माह में यहां दर्दनाक हादसे में गिरौद निवासी एक श्रमिक की मौत की घटना हुई थी और ग्रामीणों ने पूरे दिन फैक्ट्री के सामने धरना प्रदर्शन किया था लेकिन बाद में ऐसा समझौता हुआ कि न तो मृतक का पोस्ट मार्डम हुआ न ही पुलिस में मामला दर्ज हुआ

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button