Advertisement Carousel
Blog

ग्राम पंचायत महका में निकली गुरु घासीदास बाबा की भव्य रैली

Ad

Advertisements

ग्राम पंचायत महका में निकली गुरु घासीदास बाबा की भव्य रैली

Advertisements

जांजगीर-चांपा।
जिला जांजगीर-चांपा के ग्राम पंचायत महका में आज परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की भव्य रैली का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह रैली ग्राम पंचायत महका की सरपंच शांति नंदकिशोर खूंटे, भागबली लहरे सपरिवार एवं पंचगढ़ के सहयोग से संपन्न हुई।

Advertisements


रैली गांव की प्रमुख गलियों से होते हुए निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल हुए। “जय गुरु घासीदास बाबा” के जयघोष से पूरा गांव गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया।


रैली के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव, सत्य, अहिंसा और गुरु घासीदास बाबा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने रैली को सफल बनाते हुए गुरु घासीदास बाबा के प्रति अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा प्रकट की।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button